शिक्षा

सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने 2018-19 समग्र शिक्षा योजना प्रारंभ की है

2 min read
Jul 30, 2018
सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी है। सरकार इन स्कूलों में पढ़नें वाले बच्चों की एजुकेशन को लेकर काफी चिंतित है इसलिए वह सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छठी से 12वीं क्लास तक डिजिटल शिक्षा उपलब्ध करवाने जा रही है। इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने 2018-19 समग्र शिक्षा योजना प्रारंभ की है, जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा योजनाओं को शामिल किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि डिजिटल शिक्षा मुहिम में छठी से 12वीं कक्षा तक सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को शामिल करने का विचार रखा गया है। देश के सुदूर क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुलभ कराने की पहल के तहत डीटीएच टीवी के माध्यम से स्वयंप्रभा पहल के तहत 32 राष्ट्रीय चैनलों के जरिये शैक्षणिक ई सामग्रियों का प्रसारण प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके तहत 9 जुलाई 2018 से 24 घंटे के शैक्षणिक टीवी चैनल को फीड करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

ये भी पढ़ें

स्कूल में बिजली के लिए इस दिव्यांग ने खोद दी 180 मीटर खाई

इसके अलावा NCERT द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए सूचना संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पाठ्यचर्या विकसित की गई है। आपको बता दें 588 नवोदय विद्यालयों में एक वर्ष के लिये पाठ्यचर्या को प्रारंभ किया गया था। 30 राज्यों में ICT पाठ्यचर्या को लागू करने की पहल की गई है। राष्ट्रीय मुक्त शैक्षिक संसाधन संग्रहक (एनआरओईआर) के तहत स्कूल शिक्षा और अध्यापक शिक्षा के सभी चरणों को डिजिटल बनाने योग्य संसाधनों को साथ लाने की पहल की गई है।

अब तक पोर्टल पर 2722 दस्तावेज, 376 पत्रिकाएं, 1664 ऑडियो, 2581 फोटो ओर 5958 विडियो सहित 13301 फाइलें उपलब्ध कराई गई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए 12 विषयों में व्यापक मुक्त एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रम के विकास का कार्य प्रारंभ किया है। इनमें अकाउंटेंसी, बिजनस स्टडीज, जीव विज्ञान, रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित, भौतिक शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, मनोविज्ञान और समाज शास्त्र जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

मूक बधिर स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षक बदलने की मांग को लेकर स्कूल के जड़ा ताला
Published on:
30 Jul 2018 02:28 pm
Also Read
View All