शिक्षा

DSSSB Answer Key: DSSSB आंसर-की जारी, सीधे इस लिंक से कर पाएंगे चेक, इस तारीख तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

बोर्ड ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। 20 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। ध्यान रहे, केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार होगा।

2 min read
Feb 20, 2026
DSSSB Answer Key Released(Image-Freepik)

DSSSB Answer Key: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने फरवरी 2026 में आयोजित अपनी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की आंसर-की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 16 और 17 फरवरी को परीक्षा दी थी, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर यह आंसर-की अपलोड की है। उम्मीदवार अपने लॉग-इन डिटेल्स की मदद से इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, अगर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति हो, तो उसके लिए भी ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है।

DSSSB Answer Key: ऐसे देखें अपनी आंसर-की


सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर ‘Answer Key’ या ‘Objection Link’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग-इन करें। लॉग-इन होते ही आपकी परीक्षा से जुड़ा प्रश्न पत्र और उसकी आंसर-की स्क्रीन पर आ जाएगी। चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

DSSSB: अगर जवाब पर हो संदेह तो क्या करें?

बोर्ड ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया है। 20 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकती है। ध्यान रहे, केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार होगा। ईमेल या डाक के जरिए भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आपत्ति दर्ज करते समय अपने दावे के समर्थन में सही और भरोसेमंद स्रोत जरूर लगाएं, जैसे किताबें या आधिकारिक संदर्भ आदि बिना प्रमाण के आपत्ति मान्य नहीं होगी। बोर्ड सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। अंतिम परिणाम उसी के आधार पर तैयार किया जाएगा।

किन पदों की आंसर-की आई है?

इस बार जिन परीक्षाओं के लिए आंसर-की जारी की गई है, उनमें डिस्पैच राइडर/प्रोसेस सर्वर (पोस्ट कोड 54/25), शॉफर यानी चालक (पोस्ट कोड 53/25) और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (माइक्रोबायोलॉजी) (पोस्ट कोड 18/25) शामिल हैं। ये परीक्षाएं 16 फरवरी को हुई थीं। इसके अलावा कंजर्वेशन असिस्टेंट (पोस्ट कोड 31/25) की परीक्षा 17 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसकी आंसर-की भी अब उपलब्ध है।

Published on:
20 Feb 2026 09:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर