शिक्षा

DU Admissions 2021: 1 अक्टूबर को जारी होगी पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए प्र​वेश प्रक्रिया

Delhi University first cut-off list : दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पहली कट-ऑफ सूची (DU First Cut Off) एक अक्टूबर को जारी कर सकता है।

2 min read
DU First Cut Off

Delhi University first cut-off list : दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पहली कट-ऑफ सूची (DU First Cut Off) एक अक्टूबर को जारी कर सकता है। प्रवेश और कट-ऑफ का कार्यक्रम इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। अधिकांश स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए डीयू में प्रवेश कक्षा 12 की योग्यता के आधार पर होता है। तीसरी सूची जारी होने के बाद एक विशेष कट-ऑफ जारी करेगा।

70 हजार सीटें भरी जाएगी:—
हाल ही में प्रवेश समिति के सदस्यों और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में सूची का समय तय किया गया। विश्वविद्यालय में 70 हजार सीटें भरी जानी हैं। कोविड-19 महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है।

एक विशेष कट ऑफ सूची होगी जारी:—
सूत्रों के अनुसार, पहली कट ऑफ सूची के लिए एक अक्टूबर और दूसरी कट ऑफ सूची के लिए आठ या नौ अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है। तीसरी कट ऑफ सूची आने के बाद एक विशेष कट ऑफ सूची जारी की जा सकती है। विशेष कट ऑफ सूची उन छात्रों के लिए जारी की जाती है जो योग्यता रखते हुए भी पहले जारी की गई सूची में जगह नहीं बना पाते।

4 अक्टूबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया:—
दिल्ली विश्वविद्यालय अगले कुछ दिनों में औपचारिक रूप से कट-ऑफ शेड्यूल की घोषणा कर सकता है। अगर पहली कट ऑफ 1 अक्टूबर को जारी की जाती है तो प्रवेश प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। क्योंकि 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) और 3 अक्टूबर (रविवार) को छुट्टियां हैं। ऐसे में दो दिन बाद ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रो योगेश सिंह बने नए वाइस चांसलर:—
दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति योगेश सिंह को दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया है कि नीलिमा गुप्ता को डा. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर का कुलपति नियुक्त किया गया है। गुप्ता अभी तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, बिहार की कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दो कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Published on:
23 Sept 2021 03:15 pm
Also Read
View All