शिक्षा

DU Admissions : ज्यादातर कॉलेजिस में पॉपुलर कोर्सेस के लिए नहीं आएगी तीसरी लिस्ट

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट पर भी एडमिशन अब बंद हो चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 12:41 PM IST
DU Admissions
DU Admissions

दिल्ली यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए दूसरी कट ऑफ लिस्ट पर भी एडमिशन अब बंद हो चुके हैं। इस लिस्ट के बाद अब ५६००० में से कुल २६२९१ सीटें भरी हैं। ज्यादातर टॉप कॉलेजिस में पॉपुलर कोर्सेस के लिए एडमिशंस बंद हो चुके हैं। उदाहरण के तौर पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में बी कॉम ऑनर्स और इकोनॉमिक्स ऑनर्स में जनरल कैटेगिरी के लिए एडमिशंस अब बंद हो चुके हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बुधवार को ४००३ एडमिशंस हुए। अब तीसरी कट ऑफ लिस्ट ३० जून को जारी की जाएगी। हिंदू कॉलेज में नौ कोर्स में एडमिशन पहली लिस्ट के बाद ही बंद हो चुके थे, वहीं अब कुछ और कोर्स के लिए भी एडमिशंस बंद होने की संभावना है। बॉटनी ऑनर्स में भी अब एडमिशंस बंद हो सकते हैं। प्रिंसीपल अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि इकोनॉमिक्स, बी कॉम ऑनर्स और इंग्लिश एडमिशन के लिए ओपन रहेंगे, लेकिन सोश्योलॉजी, फिलॉसोफी और हिंदी में एडमिशंस बंद रहेंगे। वहीं इकोनॉमिक्स, बी कॉम में कट ऑफ एक अंक से ज्यादा कम नहीं हो सकेगी। इंग्लिश में कट ऑफ तीन अंक तक नीचे जा सकती है।

सबसे ज्यादा एडमिशंस पाने वाले रामजस कॉलेज की बात करें तो यहां पर भी ज्यादातर कोर्स अब एडमिशंस के लिए बंद हो चुके हैं। रामजस कॉलेज के प्रिंसीपल मनोज खन्ना के अनुसार फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस और बी कॉम ऑनर्स एडमिशंस के लिए बंद रह सकते हैं, वहीं ऐसा कोई कोर्स नहीं है जो री-ओपन हो। अब हमारा फोकस रिजर्व्ड सीटों को भरने पर होगा। दौलत राम कॉलेज में भी ज्यादातर कोर्सेस एडमिशन के लिए बंद हो चुके हैं। इनमें इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, बी कॉम ऑनर्स और बी कॉम शामिल हैं। यही नहीं बॉटनी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथेमेटिक्स में भी एडमिशंस बंद रहेंगे। बचे हुए कोर्स में तीसरी कट ऑफ लिस्ट में करीब एक अंक की कटौती की संभावना है।

Published on: