बुधवार को विवि के राजस्थान कॉलेज ने भी अपनी सेकंड लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार सेकंड लिस्ट में 172 स्टूडेंट्स को शामिल किया गया है। राजस्थान कॉलेज प्रिंसिपल अमिता शर्मा ने बताया कि सेकंड लिस्ट में स्टूडेंट्स 30 जून तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक जुलाई तक फीस सब्मिट करवा सकते है। इसके अलावा महाराजा कॉलेज की ओर से बीएससी ऑनर्स की सेकंड कटऑफ लिस्ट जारी की है। प्रिंसिपल कैलाश अग्रवाल ने बताया कि 2 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एंड फीस सब्मिट करवा सकते हैं।