Education: सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर (सीबीआइपी), नई दिल्ली ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Education: सेंट्रल बोर्ड ऑफ इरिगेशन एंड पावर (सीबीआइपी), नई दिल्ली ने हाल ही ऑटोमेशन सहित सब ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में 03 माह का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट इंजीनियरिंग में 06 माह के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के बाद प्रारूप को डाउनलोड कर हार्ड कॉपी को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 02 अगस्त, 2019
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों से सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो।
चयन प्रक्रिया : कक्षा 10वीं, 12वीं और इंजीनियरिंग में प्राप्त मेरिट अंकों केे आधार पर कैंडिडेट को एडमिशन दिया जाएगा।
यहां करें रजिस्ट्रेशन : http://www.cbip.org/PGDiplomaTnD.aspx
अधिक जानकारी के लिए यहां देखें : http://www.cbip.org/