शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Oct 08, 2019
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online mock test exam guide interview question answer

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहां से ‘ई-बीट बुक’ नामक सुविधा आरंभ की?
(अ) चंडीगढ़
(ब) जोधपुर
(स) आगरा
(द) पणजी

प्रश्न (2) - निम्नलिखित में से किसने हाल ही World Boxing Championship 2019 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है?
(अ) विजय सरदाना
(ब) अमित पंघाल
(स) अनुज चुघ
(द) सर्वेश दयाल

प्रश्न (3) - किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की कुल मृत्यु दर में से दो-तिहाई बच्चे कुपोषण के कारण मारे जाते हैं?
(अ) लांसेट
(ब) यूनिसेफ
(स) मिलिंडा-गेट्स फाउंडेशन
(द) विश्व बैंक

प्रश्न (4) - स्वच्छ कोयला अनुसंधान व विकास के लिए एक राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन निम्नलिखित में से किस स्थान पर किया गया है?
(अ) IIT रुडक़ी
(ब) IIT दिल्ली
(स) IISc बेंगलूरु
(द) IIM हैदराबाद

प्रश्न (5) - राजस्थान की विधि नगरी के नाम से जाना जाता है?
(अ) पाली
(ब) सीकर
(स) जोधपुर
(द) डूंगरपुर

प्रश्न (6) - अवेस्ता और ऋग्वेद में समानता है। अवेस्ता किस क्षेत्र से संबंधित है?
(अ) भारत से
(ब) ईरान से
(स) इजरायल से
(द) मिस्र से

प्रश्न (7) - निम्न में से कौन नागरिकता के अर्जन हेतु शर्तों को नियत करने के लिए सक्षम है?
(अ) राष्ट्रपति
(ब) चुनाव आयोग
(स) राज्यों की विधान सभाएं
(द) संसद

प्रश्न (8) - ‘नेशनल शुगर रिसर्च इन्स्टीट्यूट’ कहां पर स्थित है?
(अ) मेरठ
(ब) कानपुर
(स) अल्मोडा
(द) हासन

प्रश्न (9) - ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले हिन्दी के प्रथम साहित्यकार हैं?
(अ) सुमित्रानन्दन पंत
(ब) रामधारी सिंह दिनकर
(स) नरेश मेहता
(द) महादेवी वर्मा

प्रश्न (10) - लियोनेल मैसी किस देश के फुटबाल खिलाड़ी हैं?
(अ) ब्राजील
(ब) उरुग्वे
(स) अर्जेन्टीना
(द) स्पेन

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (स), 6. (ब), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (स)

Published on:
08 Oct 2019 04:01 pm