शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।
2 min read
Jan 01, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Online exam guide mock test interview questions answer in hindi

exam Guide: यदि आप Govt Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य में मौजूद ‘सबरूम’ नामक स्थान पर इस राज्य का पहला विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा की गई है?
(अ) त्रिपुरा
(ब) नागालैंड
(स) पश्चिम बंगाल
(द) असम

प्रश्न (2) - सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाने के लिए आरंभ किये गये किस अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2020 कर दिया गया है?
(अ) सरल भारत
(ब) सक्षम भारत
(स) सुगम्य भारत
(द) अदम्य भारत

प्रश्न (3) - ब्रिटिश आम चुनाव जीतने वाले बोरिस जॉनसन किस पार्टी से संबंधित हैं?
(अ) कंजर्वेटिव पार्टी
(ब) लेबर पार्टी
(स) ब्रिटेन डेमोक्रेटिक पार्टी
(द) लिबरल पार्टी ऑफ ब्रिटेन

प्रश्न (4) - मार्च 2020 में 36वें अंतरराष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस की मेजबानी निम्न में से कौन-सा देश करेगा?
(अ) पाकिस्तान
(ब) अमरीका
(स) भारत
(द) नेपाल

प्रश्न (5) - बीकानेर जिले की स्थापना किस शासक ने की थी?
(अ) रायसिंह
(ब) राव बीका
(स) राव जैतसी
(द) महाराजा गंगासिंह

प्रश्न (6) - 1527 ई. में महाराणा सांगा व बाबर के मध्य खानवा का युद्ध किस जिले में हुआ?
(अ) भरतपुर
(ब) सीकर
(स) बारां
(द) प्रतापगढ़

प्रश्न (7) - कलचुरी राजाओं की राजधानी कहां पर थी?
(अ) ग्वालियर
(ब) खजुराहो
(स) त्रिपुरी
(द) रीवा

प्रश्न (8) - भारतीय संविधान के निम्नांकित अनुच्छेद में कौन राज्य की विधान सभाओं के निर्वाचन का प्रावधान प्रस्तुत करता है?
(अ) अनुच्छेद 176
(ब) अनुच्छेद 170
(स) अनुच्छेद 178
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं

प्रश्न (9) - खासी एवं गारो भाषा बोलने वाली जनसंख्या पायी जाती है-
(अ) मेघालय में
(ब) मध्यप्रदेश में
(स) त्रिपुरा में
(द) असम में

प्रश्न (10) - यूरोपा किसका उपग्रह है?
(अ) शुक्र
(ब) मंगल
(स) शनि
(द) बृहस्पति

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (स), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)

Published on:
01 Jan 2020 12:00 pm