शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Apr 12, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - भारत का कौन-सा राज्य राष्ट्रीय बायो फ्यूल पॉलिसी लागू करने वाला पहला राज्य है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) केरल
(द) राजस्थान

प्रश्न (2) - हाल ही जारी सिपरी की हथियार निर्यात संबंधी सूची में भारत को कौन-सा स्थान हासिल हुआ है?
(अ) 27वां
(ब) 23वां
(स) 35वां
(द) 40वां

प्रश्न (3) - हाल ही किस भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने सभी बचत बैंक खातों हेतु न्यूनतम बैलेंस राशि की आवश्यकता को समाप्त कर दिया है?
(अ) भारतीय स्टेट बैंक
(ब) पंजाब नेशनल बैंक
(स) देना बैंक
(द) बैंक ऑफ बड़ौदा

प्रश्न (4) - निम्नलिखित में से किस दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
(अ) 13 मार्च
(ब) 14 मार्च
(स) 15 मार्च
(द) 12 मार्च

प्रश्न (5) - नाथद्वारा में श्रीनाथजी की मूर्ति को किसने प्रतिष्ठित कराया था?
(अ) महाराणा राज सिंह
(ब) महाराणा प्रताप
(स) महाराणा सांगा
(द) महाराणा कुम्भा

प्रश्न (6) - किस मुगल शासक का मकबरा भारत में नहीं है?
(अ) औरंगजेब
(ब) जहांगीर
(स) हुमायूं
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (7) - सिंधु घाटी की सभ्यता की अधिकतर मुहरें किस पदार्थ से निर्मित की गई थी?
(अ) सेलखड़ी से
(ब) अकीक से
(स) पकी मिट्टी से
(द) तांबे से

प्रश्न (8) - शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उचित फसल कौन-सी है?
(अ) जूट
(ब) गेहूं
(स) मूंगफली
(द) गन्ना

प्रश्न (9) - भारत की जनसंख्या वृद्धि के इतिहास में कौन-सा वर्ष ‘महाविभाजन का वर्ष’ कहलाता है?
(अ) 1921
(ब) 1901
(स) 1931
(द) 1911

प्रश्न (10) - मानव शरीर में विटामिन ए भंडारित होता है?
(अ) त्वचा में
(ब) वृक्क में
(स) यकृत में
(द) इनमें कोई भी नहीं

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (ब), 3. (अ), 4. (स), 5. (अ), 6. (ब), 7. (अ), 8. (स), 9. (अ), 10. (स)

ये भी पढ़ें

Education: पहली से बारहवीं तक होगी घर बैठे पढ़ाई, जानें स्थिति
Published on:
12 Apr 2020 05:20 pm
Also Read
View All