शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Apr 23, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - नये उद्यमियों के लिए सिडबी द्वारा किस नाम से एक विशेष रेलगाड़ी आरंभ की गई है?
(अ) स्वावलंबन एक्सप्रेस
(ब) ऊर्जा एक्सप्रेस
(स) विश्वास एक्सप्रेस
(द) गरिमा एक्सप्रेस

प्रश्न (2) - आंध्र प्रदेश सरकार ने किसे हाल ही राज्य के पर्यटन विकास निगम का चेयरमैन नियुक्त किया है?
(अ) सुरेश महतो
(ब) सरबजीत सिंह
(स) अश्विनी लोहानी
(द) ब्रिजेश दासगुप्ता

प्रश्न (3) - हाल ही किस उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय में अभियुक्तों का प्रतिनिधित्व करने के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करना वकीलों के लिये अनैतिक और गैर-कानूनी है?
(अ) दिल्ली उच्च न्यायालय
(ब) कर्नाटक उच्च न्यायालय
(स) त्रिपुरा उच्च न्यायालय
(द) आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

प्रश्न (4) - हाल ही किस देश ने प्रतिस्पर्धा-विरोधी व्यवहार के लिए एपल पर 1.1 बिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है?
(अ) भारत
(ब) नेपाल
(स) चीन
(द) फ्रांस

प्रश्न (5) - सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा किस खनिज के लिए जाना जाता है?
(अ) सीसा-जस्ता की खान
(ब) टंगस्टन की खान
(स) अभ्रक की खान
(द) स्लेट की खान

प्रश्न (6) - ‘अष्ट दिग्गज’ किस राजा से संबंधित थे?
(अ) शिवाजी
(ब) कृष्णदेव राय
(स) राजेंद्र प्रथम
(द) यशोवर्मन

प्रश्न (7) - किस मध्य पाषाणिक स्थल से हड्डी के बने आभूषण प्राप्त हुए है?
(अ) बागौर
(ब) बीरभानुपर
(स) महदहा
(द) काकोरिया

प्रश्न (8) - संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है?
(अ) केवल भारत
(ब) भारत तथा इंडिया
(स) हिन्दुस्तान तथा इंडिया
(द) भारत, हिन्दुस्तान तथा इंडिया

प्रश्न (9) - उत्तर प्रदेश के किस जिले में पीतल की मूर्तिया बनाई जाती है?
(अ) आगरा
(ब) आजमगढ़
(स) मथुरा
(द) बरेली

प्रश्न (10) - प्रकाश संश्लेषण में कौन-सा प्रकाश सबसे अधिक प्रभावशाली होता है?
(अ) लाल
(ब) पीला
(स) नीला
(द) काला

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?
Published on:
23 Apr 2020 01:46 pm
Also Read
View All