शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2020, 10:00 AM IST
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

प्रश्न (1) - एशियाई युवा खेल 2021 की मेजबानी निम्न में से कौन-सा देश करेगा?
(अ) श्रीलंका
(ब) चीन
(स) भारत
(द) नेपाल

प्रश्न (2) - भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा कोरोना वायरस के लिए किस दवा की सिफारिश की गयी है?
(अ) टेट्रामाइसिन
(ब) कोलोहाईड्रोपिन
(स) हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
(द) एल्कोरैमेसिन

प्रश्न (3) - केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार, मार्च 2019 की तुलना में मार्च 2020 के सकल जीएसटी राजस्व में कितनी कमी दर्ज की गई?
(अ) 8 प्रतिशत
(ब) 3 प्रतिशत
(स) 2 प्रतिशत
(द) 4 प्रतिशत

प्रश्न (4) - किस संस्था ने भारत में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन के कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और टोटल एस.ए.के बीच संयुक्त उद्यम के गठन को मंजूरी दे दी है?
(अ) विश्व बैंक
(ब) भारतीय रिजर्व बैंक
(स) संयुक्त राष्ट्र संघ
(द) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

प्रश्न (5) - राजस्थान सागड़ी प्रथा उन्मूलन अधिनियम कब पारित हुआ?
(अ) 1963
(ब) 1961
(स) 1959
(द) 1965

प्रश्न (6) - हाथी दांत का पैमाना हड़प्पीय संदर्भ में मिला है?
(अ) कालीबंगा में
(ब) लोथल में
(स) धौलीवीरा में
(द) डाबरकोट में

प्रश्न (7) - औरंगजेब की मृत्य के समय मराठा नेतृत्व किसके हाथों में था?
(अ) शम्भाजी
(ब) राजाराम
(स) जीजाबाई
(द) ताराबाई

प्रश्न (8) - राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट कब लागू की गई-
(अ) 1 नवंबर 1954
(ब) 1 नवंबर 1956
(स) 10 नवंबर 1955
(द) 31 अक्टूबर 1957

प्रश्न (9) - नवग्राम (वड़ोदरा) तेल क्षेत्र स्थित है-
(अ) गुजरात में
(ब) महाराष्ट्र में
(स) ओडिशा में
(द) मिजोरम में

प्रश्न (10) - मानव शरीर में वसा जमा होती है-
(अ) बाह्यत्वचा (अधिचर्म) में
(ब) वसा ऊतक में
(स) यकृत
(द) एपिथीलियम में

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (ब), 6. (ब), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब)

Published on: