शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Jun 09, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में एसटी उम्मीदवारों के लिए 100 फीसदी आरक्षण प्रदान करने के आदेश को निरस्त किया?
(अ) आंध्र प्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) बिहार
(द) पंजाब

प्रश्न (2) - केंद्र सरकार अध्यादेश के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों के दोषियों को अब कितने साल तक की सजा हो सकती है?
(अ) आठ साल
(ब) बीस साल
(स) सात साल
(द) दस साल

प्रश्न (3) - किस संस्था के अनुसार कोविड-19 की वजह से आर्थिक क्षेत्र में आई गिरावट इस वर्ष में दुनिया में तीव्र खाद्य असुरक्षा का सामना करने वाले लोगों की संख्या लगभग दोगुनी हो सकती है?
(अ) विश्व बैंक
(ब) संयुक्त राष्ट्र
(स) विश्व व्यापार संगठन
(द) विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रश्न (4) - किस देश ने आर्कटिक क्षेत्र में रूसी और चीनी प्रभाव को कम करने के लिए ग्रीनलैंड को 92 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की?
(अ) नेपाल
(ब) पाकिस्तान
(स) भारत
(द) अमरीका

प्रश्न (5) - भारतीय सरकार ने राज्य वित्त निगम एक्ट कब पास किया?
(अ) 1955
(ब) 1956
(स) 1951
(द) 1952

प्रश्न (6) - वेल्लोर दुर्ग किसे कहते है?
(अ) चित्तौड़ को
(ब) भैंसरोडगढ़़ को
(स) कुम्भलगढ़ को
(द) शेरगढ़ को

प्रश्न (7) - किस आधुनिक अंचल से प्राचीन पांचाल की पहचान की जा सकती है?
(अ) मेरठ
(ब) अवध
(स) बुन्देलखंड
(द) रुहेलखंड

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से किस स्थान के खंडहर विजयनगर की प्राचीन राजधानी का प्रतिनिधित्व करते है?
(अ) अहमदनगर
(ब) बीजापुर
(स) गोलकुंडा
(द) हम्पी

प्रश्न (9) - मानव शरीर में संक्रमण को रोकने में मदद करने वाला विटामिन है-
(अ) विटामिन ए
(ब) विटामिन बी
(स) विटामिन सी
(द) विटामिन डी

प्रश्न (10) - देश के किसी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?
(अ) शशिकला काकोदकर - गोवा
(ब) जयललिता - तमिलनाडु
(स) सुचेता कृपलानी - उत्तर प्रदेश
(द) मायावती - उत्तर प्रदेश

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (द), 5. (स), 6. (ब), 7. (द), 8. (द), 9. (अ), 10. (स)

Updated on:
09 Jun 2020 07:53 am
Published on:
09 Jun 2020 09:40 am