बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि साइंस की परीक्षा का आयोजन इस महीने यानी जून माह में ही कराया जाएगा, वहीं तारीख की घोषणा आने वाले सप्ताह में की जाएगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जायेगी, जो 11वीं में विज्ञान विषय लेना चाहते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, परिणाम जुलाई में घोषित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इस साल लगभग 3.71 लाख उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था।