शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं।

2 min read
Jun 19, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने कार और जीप जैसे सरकारी वाहनों की खरीद पर सालभर के लिए बैन लगाया?
(अ) हरियाणा
(ब) केरल
(स) बिहार
(द) पंजाब

प्रश्न (2) - हाल ही के अध्ययन के अनुसार, निम्न में से किस नदी पर चीन द्वारा बनाए गए बांधों के कारण अनुप्रवाह देशों में सूखे की स्थिति देखी गई?
(अ) अमूर नदी
(ब) मेकांग नदी
(स) लियाओ नदी
(द) शिआंग नदी

प्रश्न (3) - विश्व ऐंटी-डोपिंग एजेंसी ने डोप टेस्ट में फेल होने पर भारतीय डिस्कस थ्रोअर संदीप कुमारी पर कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है?
(अ) 2 साल
(ब) 7 साल
(स) 5 साल
(द) 4 साल

प्रश्न (4) - विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 10 अप्रेल
(ब) 18 जून
(स) 3 मई
(द) 25 मार्च

प्रश्न (5) - जॉर्ज थॉमस द्वारा सन् 1800 में राजस्थान के लिए क्या नाम दिया गया?
(अ) राजपूताना
(ब) रायथान
(स) राजस्थान
(द) मरु क्षेत्र

प्रश्न (6) - राजस्थान से अनुसूचित जाति की प्रथम महिला लोकसभा सदस्य है-
(अ) यशोदा देवी
(ब) सुशीला बंगारू
(स) प्रभा ठाकुर
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (7) - हड़प्पा संस्कृति में किस प्रकार की मुहरें सर्वाधिक लोकप्रिय थी?
(अ) बेलनाकार
(ब) अण्डाकार
(स) गोलाकार
(द) चौकोर

प्रश्न (8) - निम्न में से कौन-सा वेद गद्य एवं पद्य दोनों में लिखा है?
(अ) ऋग्वेद
(ब) सामवेद
(स) यजुर्वेद
(द) अथर्ववेद

प्रश्न (9) - संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को अपने द्वारा सुनाये गये निर्णय का पुनर्विलोकन करने की शक्ति प्रदान करता है?
(अ) अनुच्छेद 136
(ब) अनुच्छेद 137
(स) अनुच्छेद 135
(द) अनुच्छेद 141

प्रश्न (10) - डकडकगो है, एक-
(अ) सर्च इंजन
(ब) वेब ब्राउजर
(स) वाइरस
(द) न्यूज वेबसाइट

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (अ)

Updated on:
19 Jun 2020 08:55 am
Published on:
19 Jun 2020 05:11 pm