
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही घरेलू रक्षा और एयरोस्पेस के लिए कितने करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दे दी है?
(अ) 400 करोड़
(ब) 700 करोड़
(स) 600 करोड़
(द) 800 करोड़
प्रश्न (2) - केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही कितने राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में 6,195 करोड़ रुपए जारी किये है?
(अ) 10
(ब) 14
(स) 20
(द) 25
प्रश्न (3) - किस राज्य सरकार ने हाल ही राज्य में फसल उत्पादन के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय’ योजना शुरू करने का फैसला किया है?
(अ) बिहार
(ब) पंजाब
(स) कर्नाटक
(द) छत्तीसगढ़
प्रश्न (4) - किस राज्य ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए साइबरस्पेस एक्सेलरेटर लॉन्च किया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) तमिलनाडु
(स) कर्नाटक
(द) पंजाब
प्रश्न (5) - ‘पाबूजी की फड़ में भोपा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला लोकवाद्य है-
(अ) रावण हत्था
(ब) कुण्डी
(स) मंजीरा
(द) पूंगी
प्रश्न (6) - आदिवासियों में प्रचलित लीला-मोरिया संस्कार किस अवसर से जुड़ा हुआ है?
(अ) विवाह
(ब) सगाई
(स) जन्म
(द) नामकरण
प्रश्न (7) - किस शहर में कुंभ मेला नहीं लगता है?
(अ) प्रयागराज (इलाहाबाद)
(ब) नासिक
(स) हरिद्वार
(द) वाराणसी
प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र है?
(अ) सितार
(ब) तबला
(स) सरोद
(द) वीणा
प्रश्न (9) - बैलाडिला किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लौह अयस्क
(ब) बॉक्साइट
(स) कोयला
(द) अभ्रक
प्रश्न (10) - नीला थोथा क्या है?
(अ) कॉपर सल्फेट
(ब) कैल्शियम सल्फेट
(स) आयरन सल्फेट
(द) सोडियम सल्फेट
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (द), 9. (अ), 10. (अ)