शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।
2 min read
Jul 16, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Exam Guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - विश्व बैंक और भारत सरकार ने हाल ही कितने मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) 450 मिलियन डॉलर
(ब) 150 मिलियन डॉलर
(स) 750 मिलियन डॉलर
(द) 550 मिलियन डॉलर

प्रश्न (2) - हाल ही किस देश ने 16 जून से चार चाइनीज एयरलाइन्स पर रोक लगाने का फैसला किया है?
(अ) पाकिस्तान
(ब) रूस
(स) बांग्लादेश
(द) अमरीका

प्रश्न (3) - निम्नलिखित में से किस देश ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराने वाले चक्रवात का नाम ‘अम्फान’ रखा है?
(अ) थाईलैंड
(ब) भारत
(स) मलेशिया
(द) श्रीलंका

प्रश्न (4) - भारतीय सेना द्वारा सामान्य नागरिकों को कितने साल के लिये सेना में शामिल करने के संबंधित एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है?
(अ) आठ साल
(ब) तीन साल
(स) पांच साल
(द) सात साल

प्रश्न (5) - राजस्थान के एकमात्र शास्त्रीय नृत्य कत्थक के जयपुर घराने के प्रवर्तक माने जाते हैं-
(अ) लच्छन महाराज
(ब) भानुजी महाराज
(स) बिरजू महाराज
(द) उदयशंकर जी

प्रश्न (6) - बेगू किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
(अ) राम नारायण चौधरी
(ब) विजय सिंह पथिक
(स) मोतीलाल पटेल
(द) हरि भाऊ उपाध्याय

प्रश्न (7) - हड़प्पा सभ्यता का कौन-सा स्थल हरियाणा में स्थित है?
(अ) कालीबंगा
(ब) रोपड़
(स) धौलावीरा
(द) बनावली

प्रश्न (8) - प्रसिद्ध दशराज्ञ (दस राजाओं का युद्ध) का उल्लेख है-
(अ) ऋग्वेद में
(ब) यजुर्वेद में
(स) सामवेद में
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (9) - लक्षद्वीप कहां स्थित है?
(अ) हिंद महासागर
(ब) अरब सागर
(स) बंगाल की खाड़ी
(द) प्रशांत महासागर

प्रश्न (10) - जंग लगने पर लोहे का भार-
(अ) बढ़ता है
(ब) घटता है
(स) कोई परिवर्तन नहीं
(द) परिवर्तन होता है

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (द), 3. (अ), 4. (ब), 5. (ब), 6. (अ), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (अ)

Updated on:
16 Jul 2020 08:47 am
Published on:
16 Jul 2020 12:22 pm