शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 06, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - केंद्र सरकार द्वारा किस पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी न्यास करने की मंजूरी दी गई है?
(अ) मुंबई पोर्ट ट्रस्ट
(ब) कांडला पोर्ट ट्रस्ट
(स) कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट
(द) पारादीप पोर्ट ट्रस्ट

प्रश्न (2) - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किस राज्य में चंबा सुरंग का उद्घाटन किया?
(अ) पंजाब
(ब) गुजरात
(स) कर्नाटक
(द) उत्तराखंड

प्रश्न (3) - हाल ही किस देश की टेनिस स्टार जेमी हैम्पटन ने प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा की?
(अ) जापान
(ब) अमरीका
(स) नेपाल
(द) चीन

प्रश्न (4) - भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी हाल ही किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) विक्रम सचदेवा
(ब) मोहन सेठी
(स) अरुण सिंघल
(द) राम त्यागी

प्रश्न (5) - राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर में होली के दौरान ‘रम्मत’ का आयोजन किया जाता है?
(अ) करौली
(ब) जोधपुर
(स) जैसलमेर
(द) बीकानेर

प्रश्न (6) - राजस्थान में पैरों की अंगुलियों में पहना जाने वाला आभूषण है-
(अ) तकया
(ब) अचकन
(स) बिछिया
(द) गोखरू

प्रश्न (7) - निम्नलिखित में से किसे भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है?
(अ) रिशलू
(ब) मजारे
(स) कॉल्बर्ट
(द) फ्रेंको माल्टन

प्रश्न (8) - वह कौन थे जिन्होंने ‘अनुशीलन समिति’ की स्थापना की थी?
(अ) पी. मित्रा
(ब) बारींद्र घोष
(स) वी. डी. सावरकर
(द) नरेन्द्र गोसाई

प्रश्न (9) - भारतीय संविधान के कितने अनुच्छेदों में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का उल्लेख पाया जाता है?
(अ) अनुच्छेद 36 से 52 तक
(ब) अनुच्छेद 36 से 51 तक
(स) अनुच्छेद 36 से 53 तक
(द) अनुच्छेद 36 से 54 तक

प्रश्न (10) - बॉक्साइट किसकी कच्ची धातु है?
(अ) लोहा
(ब) जिंक
(स) टिन
(द) एल्युमीनियम

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (स), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (द)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी
Published on:
06 Aug 2020 03:10 pm
Also Read
View All