शिक्षा

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 07, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार ने हाल ही लाख की खेती को कृषि गतिविधि घोषित करने के वन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?
(अ) छत्तीसगढ़
(ब) बिहार
(स) तमिलनाडु
(द) कर्नाटक

प्रश्न (2) - हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क ना पहनने व थूकने वालों पर कितने रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान किया है?
(अ) 1000
(ब) 1500
(स) 2000
(द) 500

प्रश्न (3) - भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के किस अध्यक्ष को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है?
(अ) जितेंद्र सिंह
(ब) नरिंदर बत्रा
(स) अभय सिंह चौटाला
(द) नारायण रामचंद्रन

प्रश्न (4) - सरकारी कंपनी एचआईएल लिमिटेड ने टिड्डियों को नियंत्रित करने के लिये हाल ही किस देश को 25 टन कीटनाशकों की आपूर्ति की?
(अ) चीन
(ब) रूस
(स) ईरान
(द) नेपाल

प्रश्न (5) - गणेश्वर सभ्यता का विकास किस नदी के किनारे हुआ?
(अ) बनास
(ब) लूनी
(स) कांतली
(द) बाणगंगा

प्रश्न (6) - प्रसिद्ध नाटककार गणपत लाल डांगी का जन्म कहां हुआ?
(अ) जयपुर में
(ब) जोधपुर में
(स) हनुमानगढ़ में
(द) बीकानेर में

प्रश्न (7) - रणजीत सिंह ने सुप्रसिद्ध कोहिनूर हीरा प्राप्त किया था-
(अ) शाहशुजा से
(ब) जमांशाह से
(स) दोस्त मोहम्मद से
(द) शेरअली से

प्रश्न (8) - युगांतर पार्टी का नेतृत्व किया था-
(अ) जतींद्रनाथ मुखर्जी
(ब) सचींद्रनाथ सन्याल ने
(स) रास बिहारी बोस ने
(द) सुभाषचंद्र बोस ने

प्रश्न (9) - संविधान के कौन-से अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि राज्य नीति के निर्देशक तत्त्वों को न्यायालय में नहीं ले जाया सकता है?
(अ) अनुच्छेद 42
(ब) अनुच्छेद 40
(स) अनुच्छेद 37
(द) अनुच्छेद 45

प्रश्न (10) - कर्क रेखा गुजरती है-
(अ) मध्यप्रदेश से
(ब) त्रिपुरा से
(स) मिजोरम से
(द) इन सभी से

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (अ), 9. (स), 10. (द)

ये भी पढ़ें

आरटीई के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 19 से 29 तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म
Published on:
07 Aug 2020 03:10 pm
Also Read
View All