शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 12, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय मूल के किस अमरीकी नागरिक को शीर्ष विज्ञान बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है?
(अ) सुदर्शनम बाबू
(ब) मोहन राय
(स) राहुल सचदेवा
(द) प्रकाश झा

प्रश्न (2) - हाल ही किस राज्य के वैज्ञानिकों ने कोविड 19 वायरस का जिनोम सिक्वेंस खोज निकालने का दावा किया है?
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) बिहार
(स) पंजाब
(द) गुजरात

प्रश्न (3) - आईसीएमआर ने किस देश में चमगादड़ों की दो प्रजातियों (टेरोपस और रूसेटस) में कोरोना वायरसों का पता लगाया है?
(अ) जापान
(ब) भारत
(स) पाकिस्तान
(द) नेपाल

प्रश्न (4) - विश्व विरासत दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
(अ) 10 फरवरी
(ब) 15 जनवरी
(स) 18 अप्रेल
(द) 20 मार्च

प्रश्न (5) - ‘दक्कन की चाबी’ किस किले को कहते है?
(अ) फतेहपुर दुर्ग को
(ब) तिमनगढ़ दुर्ग को
(स) असीरगढ़ दुर्ग को
(द) मंडरायल दुर्ग को

प्रश्न (6) - मन्दिर स्थापत्य की ‘भूमिज शैली’ किस स्थापत्य शैली की उपशैली है-
(अ) नागर शैली
(ब) द्राविड शैली
(स) इण्डो पर्शियन शैली
(द) बेसर शैली

प्रश्न (7) - एकलव्य किस गुरु का स्वघोषित शिष्य था?
(अ) भीष्म
(ब) परशुराम
(स) बलराम
(द) द्रोणाचार्य

प्रश्न (8) - किसने सल्तनतकाल में डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?
(अ) अमीर खुसरो
(ब) इब्नबतूता
(स) सुल्तान फिरोजशाह
(द) जियाउद्दीन बरनी

प्रश्न (9) - निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल आमाशय रस में रहता है?
(अ) हाइड्रोक्लोरिक
(ब) नाइट्रिक
(स) सल्फ्यूरिक
(द) एस्कॉर्बिक

प्रश्न (10) - कबड्डी खेल का उद्भव किस देश में हुआ माना जाता है?
(अ) जापान
(ब) चीन
(स) रूस
(द) भारत

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (द), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (अ), 7. (द), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)

Updated on:
12 Aug 2020 09:26 am
Published on:
12 Aug 2020 01:00 pm