शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 18, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - हाल ही किस राज्य सरकार द्वारा राज कौशल पोर्टल और ऑनलाइन श्रमिक रोजगार विनिमय की शुरुआत की गई है?
(अ) तमिलनाडु
(ब) राजस्थान
(स) गुजरात
(द) झारखंड

प्रश्न (2) - केंद्र सरकार ने अगरबत्ती निर्माताओं द्वारा आयात किये जाने वाले बांस पर सीमा शुल्क दस से बढाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
(अ) 25 प्रतिशत
(ब) 40 प्रतिशत
(स) 15 प्रतिशत
(द) 30 प्रतिशत

प्रश्न (3) - कुवैत में भारत का नया राजदूत हाल ही किसे नियुक्त किया गया?
(अ) गौतम बंबावाले
(ब) अहमद जावेद
(स) सिबि जॉर्ज
(द) हर्षवर्धन श्रृंगला

प्रश्न (4) - केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के कारण ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट एवं परमिट की वैद्यता कब तक बढ़ाने का निर्णय किया है?
(अ) 10 अक्टूबर
(ब) 15 अगस्त
(स) 25 जुलाई
(द) 30 सितंबर

प्रश्न (5) - मेवाड़ भील कोर्प की स्थापना का प्रस्ताव किस वर्ष रखा गया?
(अ) 1818
(ब) 1852
(स) 1832
(द) 1837

प्रश्न (6) - राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग का गठन हुआ-
(अ) जून, 1993 को
(ब) जुलाई, 1994 को
(स) अगस्त, 1995 को
(द) सितम्बर, 1996 को

प्रश्न (7) - ब्रिटिश साम्राज्य में अवध का विलय हुआ था-
(अ) वर्ष 1853 में
(ब) वर्ष 1854 में
(स) वर्ष 1855 में
(द) वर्ष 1856 में

प्रश्न (8) - ‘बारहमासा’ की रचना किसने की थी?
(अ) अमीर खुसरो
(ब) इसामी
(स) मलिक मोहम्मद जायसी
(द) रसखान

प्रश्न (9) - अवैध रूप से बंदी बनाये गये किसी व्यक्ति को मुक्त करने के लिए उपयुक्त न्यायिक निकाय निम्न में से कौन-सा समादेश जारी करेगा?
(अ) परमादेश
(ब) अधिकार पृच्छा
(स) उत्प्रेषण
(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण

प्रश्न (10) - एजेंडा 21 किस क्षेत्र से संबंधित है?
(अ) परमाणु निरस्त्रीकरण
(ब) सतत विकास
(स) पेटेंट संरक्षण
(द) कृषि सब्सिडी

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (स), 9. (द), 10. (ब)

Updated on:
18 Aug 2020 08:42 am
Published on:
18 Aug 2020 05:01 pm