
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - किस राज्य ने 'सबको रोजगार मिलेगा' योजना का उद्घाटन किया?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) केरल
(स) बिहार
(द) तमिलनाडु
प्रश्न (2) - वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी मजदूरों के रोजगार हेतु मनरेगा का बजट कितने करोड़ रुपए बढ़ा दिया है?
(अ) 30000 करोड़ रुपए
(ब) 20000 करोड़ रुपए
(स) 40000 करोड़ रुपए
(द) 10000 करोड़ रुपए
प्रश्न (3) - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोविड-19 मरीजों की जांच के लिए कौन-सी परीक्षण मशीन राष्ट्र को समर्पित की?
(अ) कोबास-6800
(ब) हिम्मत-3200
(स) कोमल-6800
(द) कोरोना-5800
प्रश्न (4) - ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही किस भारतीय व्यापारी की प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है?
(अ) नीरव मोदी
(ब) मेहुल चोकसी
(स) गौतम अडानी
(द) विजय माल्या
प्रश्न (5) - संत पीर शाहअली और तुकनगीर ने 400 साल पहले मेवाड़ में किस ख्याल की रचना की?
(अ) ख्याल भारमली
(ब) चांद नीलगिरि
(स) तुर्रा कलंगी ख्याल
(द) मीरा मंगल
प्रश्न (6) - हर्ष पर्वत राजस्थान के किस जिले में स्थित है?
(अ) उदयपुर
(ब) नागौर
(स) जयपुर
(द) सीकर
प्रश्न (7) - पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था?
(अ) भोपाल में
(ब) कन्नानोर में
(स) कोचीन में
(द) गोवा में
प्रश्न (8) - मंगल पांडे का कहां के विप्लव से जुड़ाव रहा?
(अ) बैरकपुर
(ब) मेरठ
(स) दिल्ली
(द) इनमें से नहीं
प्रश्न (9) - भिलाई इस्पात कारखाना किस राष्ट्र की सहायता से बनाया गया?
(अ) इंग्लैण्ड
(ब) जापान
(स) जर्मनी
(द) रूस
प्रश्न (10) - अंतरिक्ष में भेजा गया भारत का प्रथम उपग्रह है?
(अ) भास्कर
(ब) रोहिणी
(स) आर्यभट्ट
(द) एप्पल
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (अ), 4. (द), 5. (स), 6. (द), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (स)