शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Aug 24, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - वैश्विक महामारी कोविड-19 की वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल पूरा करने वाला पहला देश निम्न में से कौन बन गया है?
(अ) रूस
(ब) चीन
(स) भारत
(द) फ्रांस

प्रश्न (2) - हाल ही किस संस्था ने भारत के छह राज्यों में शिक्षा में सुधार हेतु लगभग 3700 करोड़ रुपए के ऋ ण की मंजूरी प्रदान की है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक
(ब) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
(स) विश्व बैंक
(द) एशियाई विकास बैंक

प्रश्न (3) - किस देश ने चीन का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू होने के विरोध में हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को खत्म करने का एलान किया है?
(अ) नेपाल
(ब) जापान
(स) बांग्लादेश
(द) ऑस्ट्रेलिया

प्रश्न (4) - हाल ही में किस कंपनी ने जियो प्लेटफाम्र्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपए का निवेश किया है?
(अ) इन्फोसिस लिमिटेड
(ब) विप्रो लिमिटेड
(स) क्वालकॉम वेंचर्स
(द) एचसीएल

प्रश्न (5) - दुर्ग जो महाराणा कुम्भा द्वारा निर्मित नहीं है-
(अ) बसन्ती दुर्ग
(ब) मचान दुर्ग
(स) भोमट दुर्ग
(द) भैंसरोडगढ़़

प्रश्न (6) - कालीबंगा कहां स्थित है?
(अ) बांसवाड़ा
(ब) बाड़मेर
(स) जैसलमेर
(द) हनुमानगढ़

प्रश्न (7) - ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवो के युद्ध में हराया?
(अ) कैप्टन
(ब) सर आयरकूट
(स) सर हेक्टर मुनरो
(द) जनरल गोड्डार्ड

प्रश्न (8) - भगवान शिव की प्रतिष्ठा में कितने ज्योतिर्लिंग स्थापित है?
(अ) 6
(ब) 12
(स) 24
(द) 18

प्रश्न (9) - देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों में संशोधन कौन कर सकता है?
(अ) राज्य सभा
(ब) लोकसभा
(स) संसद
(द) सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न (10) - खट्टे दूध में होता है-
(अ) एसिटिक एसिड
(ब) टार्टरिक एसिड
(स) सिट्रिक एसिड
(द) लैक्टिक एसिड

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (द), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)

ये भी पढ़ें

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?
Published on:
24 Aug 2020 01:00 pm
Also Read
View All