Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए।
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए। इनके पीछे छिपी ट्रिक और लॉजिक को यदि आप समझ जाएंगे तो इनके हल को देखते ही पहचान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।
प्रश्न (1) - जिस प्रकार FI का संबंध LO से है, उसी प्रकार PS का संबंध किससे है?
(अ) VY
(ब) VZ
(स) WZ
(द) YV
प्रश्न (2) - एक पंक्ति में मोहन दाएं से 15वां है और बाएं से 16वां है, तो कितने व्यक्ति और शामिल किए जाएं कि कुल 50 व्यक्ति हो जाएं?
(अ) 19
(ब) 20
(स) 21
(द) 25
प्रश्न (3) - अंकित पूर्व की ओर 5 मीटर चला, फिर दाएं मुड़ा और 10 मीटर चला, फिर से दाएं मुड़ा और 15 मीटर चला। अब वह किस दिशा की ओर उन्मुख है?
(अ) दक्षिण
(ब) उत्तर
(स) पश्चिम
(द) कोई नहीं
प्रश्न (4) - एक आदमी ने कहा,'यह लडक़ी मेरी मां के पोते की पत्नी है।' वह आदमी लडक़ी का कौन लगता है?
(अ) पिता
(ब) ससुर
(स) दादा
(द) पति
प्रश्न (5) - यदि K प्रदर्शित करता है KNOW को, तो H किसको प्रदर्शित करता है?
(अ) HOUSE
(ब) HUT
(स) HUNGER
(द) HOUR
प्रश्न (6) - जिस प्रकार अच्छे का संबंध बुरे से है उसी प्रकार छत का संबंध किससे है?
(अ) फर्श
(ब) दीवार
(स) खिडक़ी
(द) कमरा
प्रश्न (7) - यदि सफेद को काला कहा जाए, काला को लाल, लाल को नीला, नीला को पीला और पीला को भूरा तो स्वच्छ आकाश का रंग कैसा होगा?
(अ) लाल
(ब) सफेद
(स) पीला
(द) नीला
उत्तर: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (ब), 5. (द), 6. (अ), 7. (स)
ये भी पढ़ें