शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने Reasoning एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए।

less than 1 minute read
Sep 13, 2020
Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपकी मानसिक योग्यता (Mental Ability) और लॉजिकल रीजनिंग (Logical reasoning) को परखने के लिए यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए। इनके पीछे छिपी ट्रिक और लॉजिक को यदि आप समझ जाएंगे तो इनके हल को देखते ही पहचान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्रश्न (1) - अगर किसी महीने की 26 तारीख को सोमवार है तो उसी महीने की 5 तारीख को कौनसा दिन था?
(अ) मंगलवार
(ब) शुक्रवार
(स) सोमवार
(द) रविवार

प्रश्न (2) - किसी घड़ी में घंटे वाली सुई दक्षिण-पश्चिम में सबसे पहले किस समय को इंगित करेगी ?
(अ) 6:30
(ब) 6:00
(स) 5:30
(द) 4:30

प्रश्न (3) - ब्रजेश, श्रीराम, गोपाल और उमेश ताश खेल रहे हैं। गोपाल, श्रीराम के दायीं ओर है जो ब्रजेश के दायीं ओर है। गोपाल के दायीं ओर कौन है?
(अ) श्रीराम
(ब) उमेश
(स) ब्रजेश
(द) कोई नहीं

प्रश्न (4) - राजेश का स्थान 31 लडक़ों के वर्ग में ऊपर से 17वां है तो नीचे से उसका कितना स्थान होगा?
(अ) 13वां
(ब) 14वां
(स) 15वां
(द) 16वां

प्रश्न (5) - एक टोकरी में फूल 1 मिनट में दोगुने हो जाते हैं। एक घंटे में टोकरी भर जाती है। कितने मिनट बाद वह एक-सोलहवां हिस्सा भरी थी?
(अ) 56 मिनट
(ब) 54 मिनट
(स) 30 मिनट
(द) 25 मिनट

प्रश्न (6) - जैसे घड़ी का संबंध समय से है, वैसे चश्मे का संबंध इनमें से किससे है?
(अ) शीशा
(ब) लेंस
(स) आंख
(द) दृष्टि

प्रश्न (7) - 12:30 बजे घड़ी के घंटे की सुई दक्षिण की ओर है तो मिनट की सुई किस दिशा की ओर होगी?
(अ) पश्चिम
(ब) उत्तर
(स) पूर्व
(द) उत्तर पूर्व

उत्तर: 1. (स) 2. (अ) 3. (ब) 4. (स) 5. (अ) 6. (द) 7. (ब)

ये भी पढ़ें

16 सितंबर से हैं UGC NET एग्जाम, Admit Card को लेकर असमंजस में हैं छात्र
Updated on:
13 Sept 2020 09:08 am
Published on:
13 Sept 2020 05:00 pm
Also Read
View All