यूजीसी नेट कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेट परीक्षा से दो सप्ताह पहले एडमिट कार्ड अपलोड करने की बात कही गई थी। परीक्षा में केवल पांच दिन बचे हैं, लेकिन नेट के एडमिट कार्ड का कोई अता पता नहीं है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक यूजीसी नेट इस बार 16 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित है। जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आती जा रही हैं, वैसे ही अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारियों में अभ्यर्थी की लगातार जुटे हुए हैं।