GATE Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।
GATE Admit Card 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने वाला था। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार, आज इसे जारी कर दिया गया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, gate2025.iitr.ac.in
इससे पूर्व 2 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी होने वाला था। लेकिन फिर इसे पोस्टपोनकर दिया गया और अब आज यानी कि 7 जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। साथ ही एक फोटो और फोटो युक्त आईडी भी अपने साथ रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। इन डिटेल्स के बिना कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड नहीं देख पाएंगे।
IIT Roorkee द्वारा दो शिफ्ट में 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को गेट परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक।
इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए ये एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए आईआईटी (प्रौद्योगिकी संस्थान) और IISc (भारतीय विज्ञान संस्थान) के विभिन्न पीजी कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस साल GATE परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है।