शिक्षा

GATE Answer Key 2025 Release Date: आज जारी हो सकता है गेट परीक्षा का आंसर की, ऐसे कर पाएंगे आपत्ति दर्ज

GATE 2025: आंसर-की, जिसमें उम्मीदवारों के उत्तर दर्ज होते हैं, प्रोविजनल आंसर-की के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख विषयों जैसे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), डेटा एनालिटिक्स (DA) और सिविल इंजीनियरिंग (CE) के लिए विषयवार आंसर-की जारी की जाएगी।

2 min read
Feb 26, 2025
GATE Answer Key 2025 Release Date

GATE 2025: Indian Institute of Technology (IIT) Roorkee 26 फरवरी को Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2025 की आंसर-की और रिस्पांस शीट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) मोड में आयोजित की गई थी। GATE 2025 के परिणाम 19 मार्च को घोषित किए जाने की संभावना है।

GATE Answer Key 2025 Release Date: विषयवार आंसर-की होगी जारी


आंसर-की, जिसमें उम्मीदवारों के उत्तर दर्ज होते हैं, प्रोविजनल आंसर-की के साथ उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख विषयों जैसे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE), डेटा एनालिटिक्स (DA) और सिविल इंजीनियरिंग (CE) के लिए विषयवार आंसर-की जारी की जाएगी।

GATE Answer Key 2025: ऐसे देख सकते हैं आंसर-की


आंसर-की के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होम पेज पर नामांकन आईडी और पासवर्ड की मदद से आईडी लॉगिन कर लें।


लॉगिन करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जायेगी।

यदि कोई आपत्ति हो तो दर्ज करें, उसे भी दर्ज कर सकते हैं।

भविष्य के लिए आंसर-की की कॉपी डाउनलोड करके रख सकते हैं।

GATE 2025: आपत्ति दर्ज करने का इतना लगेगा शुल्क


उम्मीदवार आंसर-की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियां GATE ऑनलाइन आवेदन प्रणाली (GOAPS) पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर