IGNOU के कई अलग-अलग सेंटरों पर इग्नू द्वारा छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जाता है। जिसमें कई छात्र भाग लेकर नौकरी पाते हैं। जॉब पोस्ट की बात करें तो इसमें कस्टमर सपोर्ट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, कॉल सेंटर, मैनेजमेंट जैसी पदों पर नौकरी मिलती है। अलग-अलग शैक्षणिक वेबसाइट के अनुसार पिछले सालों के आंकड़ों की बात करें तो साल 2023-24 में लगभग 577 छात्रों का प्लेसमेंट अलग-अलग कॉलेजों में हुआ था। ये प्लेसमेंट 1 साल के डिप्लोमा कोर्सों के लिए था। वहीं 3 साल के कोर्स में 6 हजार से ज्यादा छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था, वहीं 3 साल के कोर्स में ही 2022-23 में 2 हजार से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।