शिक्षा

Good News: बच्चों की हुई मौज, बिहार, एमपी, यूपी से लेकर इन राज्यों के स्कूल कल रहेंगे बंद 

School Holiday: भारत के कई राज्यों में कल यानी कि 17 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम के कारण ज्यादातर राज्यों में 17 जुलाई को छुट्टी रहेगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jul 2024, 3:18 PM IST
Feature image

School Holiday: भारत के कई राज्यों में कल यानी कि 17 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम के कारण ज्यादातर राज्यों में 17 जुलाई को छुट्टी रहेगी। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें। पूर्व घोषित तारीख के मुताबिक, छुट्टी 18 जुलाई को होनी थी। लेकिन बिहार, यूपी, केरल, गोवा समेत कई राज्यों में 17 जुलाई को ही स्कूलों की छुट्टी है।

पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट होता है मुहर्रम (School Holiday)

गर्मी की छुट्टी खत्म होने के बाद से ही लगातार किसी न किसी कारणवश बच्चों के स्कूल बंद हो जा रहे हैं। कभी बारिश के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा रहा है तो कभी किसी पर्व त्यौहार के कारण। बता दें, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट चल रहा है। इसे देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया था। वहीं अब मुहर्रम (Muharram Holiday 2024) को देखते हुए 17 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है।

इस वजह से था कंफ्यूजन

मुहर्रम की छुट्टी पहले स्पष्ट नहीं थी। बिहार हॉलिडे कैलेंडर 2024 में मुहर्रम की छुट्टी 18 जुलाई की लिखी हुई थी। लेकिन अब बिहार सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी स्कूल और बैंक मुहर्रम के उपलक्ष्य में 17 जुलाई, बुधवार को बंद रहेंगे। कई अन्य राज्यों के हॉलिडे कैलेंडर में भी 18 जुलाई की तारीख थी। ऐसे में आप एक बार अपने बच्चों के स्कूल से कंफर्म कर लें।

Updated on:
16 Jul 2024, 3:18 PM IST
Published on: