Bihar Boy Google Package : अपने इस चयन पर अभिषेक ने कहा कि हमेशा से गूगल में काम करना उनका लक्ष्य था। Google में चयन के लिए कुल पांच राउंड का इंटरव्यू अभिषेक ने दिया था। आगे बोलते हुए अभिषेक ने कहा कि अगर कोई इस फील्ड में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो उनको...
Bihar Boy Google Package : ऐसा कहा जाता है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ये बात बिलकुल सही भी है और इसको फिर से अभिषेक कुमार ने चरितार्थ भी किया है। जिन्होंने अपनी पढ़ाई और मेहनत के दम पर गूगल जैसी बड़ी कंपनी में जगह बनाई है। बिहार के जमुई जिले के अभिषेक कुमार को Google ने उन्हें 2.07 करोड़ सालाना के पैकेज पर लंदन बुलाया है। अब अभिषेक लंदन में Google कंपनी में काम करेंगे।
अभिषेक बिहार के एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता इंद्रदेव यादव जमुई सिविल कोर्ट में वकील हैं। जबकि मां मंजू देवी गृहिणी हैं। अभिषेक ने पटना एनआईटी से 2022 में बीटेक कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में इंजीनियरिंग किया है। जिसके बाद उनको अमेजन में नौकरी मिली थी। अब उनको गूगल से ऑफर आ गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर मां ने कहा कि वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। पिता भी बेटे की इस उपलब्धि पर उत्साहित हैं।
अपने इस चयन पर अभिषेक ने कहा कि हमेशा से गूगल में काम करना उनका लक्ष्य था। Google में चयन के लिए कुल पांच राउंड का इंटरव्यू अभिषेक ने दिया था। आगे बोलते हुए अभिषेक ने कहा कि अगर कोई इस फील्ड में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो उनको लगे रहना सबसे ज्यादा जरुरी है। अंत में उन्होंने जोड़ा कि अच्छी कोडिंग और डेवलपमेंट स्किल होने से बड़ी से बड़ी कंपनी में काम किया जा सकता है।
अभिषेक Google से पहले अमेजन में भी काम कर चुके हैं। अब गूगल ने उनको सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उन्हें नियुक्त किया है। गूगल के लंदन ऑफिस में उनकी जॉइनिंग होगी। अभिषेक को पहली नौकरी अमेजन में मिली थी। अमेजन बर्लिन में उनका एक करोड़ आठ लाख का पैकेज था। उसके बाद उन्होंने के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी में भी काम किया। अब गूगल के साथ काम करने जा रहे हैं।