IPS मनोज कुमार वर्मा की बात करें तो वर्मा का जन्म 30 सितंबर, 1968 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुआ था। उनका जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। IPS मनोज कुमार वर्मा ने शुरूआती पढ़ाई लिखाई केंद्रीय विद्यालय और मिलिट्री स्कूल में हुई। वर्मा के पिता के मिलिट्री में होने के कारण उन्होंने कई शहरों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है। अपने स्कूली समय में वर्मा पढ़ाई में काफी होशियार थें। मनोज कुमार वर्मा ने मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनका मन UPSC की ओर गया। जिसके बाद उन्होंने UPSC की जमकर तैयारी की। अपने लग्न और मेहनत के कारण ही उन्होंने साल 1998 में यूपीएससी परीक्षा पास की और उनको आईपीएस कैडर मिला। मनोज कुमार वर्मा ने हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ली।