
Atishi Marlena : Atishi Marlena को दिल्ली का नया मुख्यंमत्री बनाया जा रहा है। आतिशी अभी दिल्ली में शिक्षा मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। Atishi Marlena खुद बहुत पढ़ी लिखी और शिक्षा की बारीकियों को समझने वाली महिला है। दिल्ली के शिक्षा व्यवस्था में पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर उन्होंने कई बड़े बदलाव किए हैं। आतिशी के करियर में शिक्षा का बड़ा महत्व रहा है। शुरू से ही शिक्षा से जुड़ी रही हैं।
Atishi Marlena की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने अपनी नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज से हिस्ट्री की पढ़ाई किया है। आतिशी अपने पढ़ाई में बहुत अव्वल रही हैं। सेंट स्टीफन कॉलेज कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वो Oxford University पहुंच गई। जहां उन्होंने स्कॉलरशिप से पोस्टग्रेजुएश की डिग्री प्राप्त हासिल की।
Oxford University से अपनी मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने एजुकेशनल रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में Oxford University से ही दूसरी मास्टर डिग्री भी हासिल कर ली। वहीं अरविंद केजरीवाल शुरू से ही पढ़ाई- लिखाई में काफी तेज थे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। जिसके बाद वो सिविल सर्विस के क्षेत्र में चले गए।
यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के क्षेत्र में झंडा गाड़ने के बाद Atishi Marlena ने 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन कर लिया। पार्टी में शामिल होकर पार्टी के लिए नीति निर्माण करने लगी। Atishi Marlena ने दिल्ली में एजुकेशनल रिफॉर्म करने में अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग किए हैं। जिसकी देश राष्ट्रीय स्तर पर होती है। साल 2015 में, दिल्ली सरकार ने उन्हें उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था।
Updated on:
8 Feb 2025, 11:16 AM IST
Published on:
17 Sep 2024, 1:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.