शिक्षा

बिहार में सरकारी नौकरी, BSSC इस साल 12,543 पदों पर करेगा भर्ती, देखें पूरी डिटेल

BSSC: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और विभागीय पदों के लिए आयोग ने परीक्षाएं आयोजित कर दी हैं और कई परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।

less than 1 minute read
Aug 21, 2025
BSSC Recruitment 2025 (Image-Freepik)

BSSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) इस साल कुल 12,543 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और विभागीय पदों के लिए आयोग ने परीक्षाएं आयोजित कर दी हैं और कई परिणाम भी घोषित हो चुके हैं। कुछ परीक्षाएं प्रक्रिया में हैं और आने वाले महीनों में नई भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

BSSC: इस साल की प्रमुख भर्तियां

क्षेत्र सहायक (201 पद): इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित हो चुकी है।

द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (12,199 पद): बड़ी संख्या में नियुक्तियां इसी के माध्यम से होंगी।

प्रयोगशाला सहायक (143 पद): नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी जारी है।

कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) (238 पद): इसके लिए 11 मई को परीक्षा हुई थी।

कल्याण व्यवस्थापक/निम्नवर्गीय लिपिक (56 पद): इस परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया गया था।

BSSC Recruitment 2025: रिजल्ट की स्थिति

कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) परीक्षा का 25 जिलों का परिणाम जारी हो चुका है। वहीं, गया और सीवान जिलों का परिणाम अभी घोषित होना बाकी है, जिसे जल्द प्रकाशित किया जाएगा।

आने वाली भर्तियां

चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा: 1481 पदों पर नियुक्ति होगी।

कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट): 3727 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में बदलाव

पहले जहां परीक्षाओं और नतीजों में लंबे समय की देरी होती थी अब आयोग निर्धारित समय पर परीक्षा और परिणाम जारी कर रहा है। इससे विभागों में खाली पदों को तेजी से भरा जा रहा है और उम्मीदवारों को भी समय पर अवसर मिल रहा है।

यह खबर उन उम्मीदवारों के लिए अहम है जो बिहार SSC भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले महीनों में कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं जिनकी आधिकारिक जानकारी आयोग समय-समय पर जारी करेगा।

Also Read
View All

अगली खबर