शिक्षा

Govt Job: आयुष मंत्रालय में विभिन्न पदों के लिए निकली भर्तियां, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, जान लें जरुरी योग्यता

जरुरी योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। रिसर्च ऑफिसर आयुर्वेद के लिए आयुर्वेद की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, स्टाफ नर्स के लिए...
2 min read
Aug 05, 2025
AYUSH Ministry Vacancy
AYUSH Ministry Vacancy(Image-Freepik)

Govt Job: Govt Job: आयुष मंत्रालय में युवाओं के लिए नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। आयुष मंत्रालय ने विभिन्न विभागों के 389 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट ccras.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2025 तय किया गया है। यह भर्ती केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।

Govt Job: इन पदों पर होनी है भर्ती


रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी ग्रुप A)- 01 पद
रिसर्च ऑफिसर (आयुर्वेद ग्रुप A)- 15 पद
असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर फार्माकोलॉजी (ग्रुप B)- 04 पद
स्टाफ नर्स (ग्रुप B)- 14 पद
असिस्टेंट (ग्रुप B)- 13 पद
ट्रांसलेटर हिंदी असिस्टेंट (ग्रुप B)- 02 पद
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (ग्रुप B)- 15 पद
रिसर्च असिस्टेंट केमिस्ट्री (ग्रुप C)- 05 पद
रिसर्च असिस्टेंट (बॉटनी ग्रुप C)- 05 पद
रिसर्च असिस्टेंट (फार्माकोलॉजी ग्रुप C)- 01 पद
रिसर्च असिस्टेंट (आग्रेनिक ग्रुप C)- 01 पद
रिसर्च असिस्टेंट (गार्डन ग्रुप C)- 01 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- I (सीनियर स्टेनोग्राफर ग्रुप C)- 10 पद
स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट (ग्रुप C)- 02 पद
अपर डिवीजन क्लर्क (UDC ग्रुप C)- 39 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड II (स्टेनोग्राफर जूनियर ग्रुप C)- 14 पद
लोअर डिवीजन क्लर्क LDC (ग्रुप C)- 12 पद
ऑफसेट मशीन ऑपरेटर (ग्रुप C)- 01 पद
लाइब्रेरी क्लर्क (ग्रुप C)- 01 पद
जूनियर मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (ग्रुप C)- 01 पद
लैबोरेट्री अटेंडेंट- 09 पद
सिक्योरिटी इंचार्ज (ग्रुप C)- 05 पद
ड्राइवर ऑर्डिनरी ग्रेड (ग्रुप C)- 05 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (ग्रुप C)- 107 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ (ग्रुप C)- 72 पद
इस भर्ती के माध्यम से कुल 389 पदों के लिए भर्तियां की जानी है।

AYUSH Ministry Vacancy: जरुरी योग्यता


जरुरी योग्यता की बात करें तो सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। रिसर्च ऑफिसर आयुर्वेद के लिए आयुर्वेद की पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, स्टाफ नर्स के लिए बी.एससी नर्सिंग/डिप्लोमा चाहिए। वहीं रिसर्च असिस्टेंट केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री, रिसर्च असिस्टेंट फार्मेसी के लिए एमफॉर्मा, अपर डिवीजन क्लर्क के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए।

सैलरी और चयन प्रक्रिया


सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के हिसाब से 20,200 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य वेतन भत्ते भी दिए जाएंगे। इस भर्ती में ज्यादातर पदों पर चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

Updated on:
05 Aug 2025 12:15 pm
Published on:
05 Aug 2025 12:15 pm