शिक्षा

इस सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा सोने का सिक्का, 5000 रूपए कैश और 2 ड्रेस फ्री

इस सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने वाले छात्रों को सोने का सिक्का और कई ईनाम दिए जा रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 10:34 AM IST
Govt School Students
इस सरकारी स्कूल में एडमिशन लेने वाले छात्रों को मिलेगा सोने का सिक्का, 5000 रूपए कैश और 2 ड्रेस फ्री

तमिलनाडू के कोयंबटूर में अन्नूर के पास कोनारपलयम गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों का नामांकन बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की गई है जिसको लेकर चारों तरफ चर्चा है। अपने स्कूल मे नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल प्रशासन ने एक अजब तरीका निकाला है जिसके तहत अब नामांकन की बाढ़ आ सकती है। इस सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सोन का सिक्का दिया जा रहा है। इतना ही बल्कि उन्हें 5000 रूपए कैश और दो स्कूल ड्रस भी फ्री दी जा रही है। हालांकि इस आॅफर का फायदा केवल सबसे पहले एडमिशन कराने वाले पहले 10 बच्चों को ही मिलेगा।


इसलिए निकाला आॅफर
सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर के मुताबिक इस स्कूल में अब तक महज 3 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है। लेकिन अब इस आॅफर के चले कई अन्य छात्रों ने भी ऐडमिशन के लिए इच्छा जताई है। इस स्कूल की शुरूआत 1996 में 165 छात्रों के साथ की गई थी। इस गांव के अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर हैं लेकिन फसल का नुकसान बढ़ने के कारण उनका पलायन हो रहा है जिस वजह से बच्चों की संख्या कम हो गई थी। इस वजह से छात्रों की संख्या 10 पर आ गई। इसके बाद इंग्लिश मीडियम स्कूल के क्रेज की वजह से भी छात्रों की संख्या 5 पर आ गई थी। इस गांव में सिर्फ 65 परिवार रहते हैं।


सरकार का स्कूल बंद करने का फैसला
छात्रों की संख्या घटने की वजह से प्रदेश सरकार ने स्कूल बंद करने का फैसला लिया था। लेकिन राजेश ने गांववालों के साथ बैठक करके प्रोत्साहन का आइडिया निकाला। गांव के एक व्यापारी सेकर ने कहा कि वह स्कूल में प्रवेश लेने वाले बच्चे को एक ग्राम सोने का सिक्का देंगे। वहीं, गांव के मुखिया सेलवाराज ने कहा कि वह अपनी ओर से 5,000 रुपये देंगे। इस वजह से सब एकसाथ आ गए जिससे अब स्कूल बंद होने से बच सकता है।

Published on: