शिक्षा

Higher Education Report: नए शोध का दावा, उच्च शिक्षा से बढ़ती है उम्र, मृत्यु रहेगी दूर

एक अध्ययन में पाया गया है कि उच्च शिक्षा वालों की उम्र लंबी (Highly Educated People Live Longer) होती है और उनमें ज्यादा दिन तक जीवित रहने की संभावना होती है। जेएमए नेटवर्क ओपन जर्नल में यह दावा किया गया है।

2 min read
Mar 03, 2024
higher_education_report.jpg
Higher Education Report

Lifespan Report: एक अध्ययन में पाया गया है कि उच्च शिक्षा वालों की उम्र लंबी (Highly Educated People Live Longer) होती है और उनमें ज्यादा दिन तक जीवित रहने की संभावना होती है। जेएएमए नेटवर्क ओपन जर्नल (JAMA Network Open Journal) में यह दावा किया गया है। बीते शुक्रवार (01 मार्च 2024) को जेएमए ने एक जर्नल प्रकाशित किया जिसमें यह दावा किया गया कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वालों को मृत्यु का जोखिम कम रहता है और उनकी उम्र धीमी गति से बढ़ती है।


शोधकर्ताओं का मानना है कि यह पहला अध्ययन है जिसमें शिक्षा और उम्र (Education And Age) के बीच संबंध स्थापित किया गया है। इस शोध में कहा गया कि जो लोग उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं वो तुलनात्मक रूप से अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन जीते हैं।


न्यूयॉर्क शहर में कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ महामारी विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर और वरिष्ठ शोधकर्ता डैनियल बेल्स्की ने कहा, “हम लंबे समय से जानते हैं कि जिनके पास उच्च स्तर की शिक्षा है वो लंबा जीवन जीते हैं। लेकिन यह पता लगाने में गंभीर चुनौतियां आती हैं कि ये कैसे होता है और गंभीर रूप से, क्या शैक्षिक प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए हस्तक्षेप स्वस्थ दीर्घायु में योगदान देगा।” बता दें, बेल्स्की ने एक विश्वविद्यालय विज्ञप्ति में ये बातें कही थीं।


JAMA के इस अध्ययन में ये दावा किया गया है कि स्कूली शिक्षा के हर दो अतिरिक्त वर्षों में उम्र बढ़ने की गति 2-3 प्रतिशत धीमी हो जाती है। कुल मिलाकर उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति (Highly Educated People) में औसत रूप से शिक्षित व्यक्ति की तुलना में मृत्यु का जोखिम 10 प्रतिशत कम हो जाता है।


वैज्ञानिकों ने इस शोध के लिए फ्रामिंघम हार्ट स्टडी (Framingham Heart Study) से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया। उम्र बढ़ने का अंदाजा लगाने के लिए प्रतिभागियों के अनुवांशिक डाटा की जांच की गई, जिसमें उम्र बढ़ने के लिए स्पीडोमीटर के समान अनुवांशिक ‘घड़ी’ परीक्षण का उपयोग किया गया।

Published on:
03 Mar 2024 10:52 am