शिक्षा

विपक्ष का नेता बनने के लिए कितनी सीटें चाहिए होती हैं, Tejaswi Yadav को मिल पाएगा ये पद?

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को बंपर जेट हासिल हुई है। वहीं महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी है। महागठबंधन 30 सीट के आसपास सिमटती दिख रही है। जिसमें राजद 23 से 25 सीट जीत रही है। अब सवाल ये हैं कि क्या राजद को विपक्ष के नेता का पद मिलेगा।
2 min read
Nov 14, 2025
Tejaswi Yadav
Tejaswi Yadav

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में बीजेपी-जेडीयू की गठबंधन वाली NDA ने बंपर जीत हासिल की है। इस गठबंधन को 200 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही है। जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन(जिसमें, राजद, कांग्रेस, वीएआईपी और अन्य कई पार्टियां हैं) को मुंह की खानी पड़ी है। लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार महागठबंधन 30 सीट के आसपास सिमटती दिख रही है। इस चुनाव के परिणाम को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि क्या विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव(Tejaswi Yadav) अपना विपक्ष के नेता होने का पद बचा पाएंगे या नहीं?

Tejaswi Yadav बन पाएंगे विपक्ष का नेता?


रुझानों को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल 23 से 25 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। लेकिन आपको जानना चाहिए कि किसी भी पार्टी को विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए 10 प्रतिशत सीटें लानी होती है। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिसका 10 प्रतिशत 24 से ज्यादा होता है। यानी राजद को 24 या उससे ज्यादा सीटें लानी होगी। अगर वो ये कर पाते हैं तो ही उन्हें विपक्ष के नेता का पद मिल पाएगा। इस चुनाव में राजद ने 140 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था।

चुनाव से पहले महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी को उप-मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाया गया था। मुकेश सहनी की पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। वहीं कांग्रेस 4 से 5 सीटों पर सिमटी नजर आ रही है।

Maithili Thakur बन गई भारत की सबसे कम उम्र की विधायक


इस चुनाव में एक इतिहास भी बना है। मशहूर लोक गायिका और भारतीय जनता पार्टी की अलीनगर सीट से उम्मीदवार Maithili Thakur ने जीत हासिल करते हुए सबसे कम उम्र की विधायक बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी उम्र महज 25 साल है। वबिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके सबसे कम उम्र की विधायक बन गई हैं।

Updated on:
15 Nov 2025 04:38 pm
Published on:
14 Nov 2025 05:59 pm