AP LAWCET Result 2020: श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर AP LAWCET के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड...
AP LAWCET Result 2020: श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय ने आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर AP LAWCET के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट जारी करने से पहले ही AP LAWCET प्रारंभिक आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई थी। AP LAWCET 2020 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और हॉल टिकट नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
LAWCET में क्वालिफाई होने के लिए 35 प्रतिशत अंक मतलब 120 में से 42 अंक लाने जरूरी हैं। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को क्वालीफाई करने के लिए 25 प्रतिशत अंक 120 में से या 30 अंक लाने होते हैं। राज्य में विभिन्न मान्यता प्राप्त संस्थानों में तीन और पांच वर्षीय LLB पाठ्यक्रमों और स्नातकोत्तर LLM कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को AP LAWCET के परिणाम के आधार पर AP LAWCET 2020 काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट राउंड के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
How To Download AP LAWCET Result 2020
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और हॉल टिकट नंबर डालें।
- AP LAWCET रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- आप AP LAWCET रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।