शिक्षा

CAT 2020 Answer Key: कैट एग्जाम ‘आसंर की’ और रिस्पांस शीट जारी, यहां से करें चेक

CAT Answer 2020 Key: कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के लिए ‘रिस्पांट शीट’ और आंसर की’ जारी कर दी गई है। यह परीक्षा हाल ही में 29 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी।

2 min read
Dec 08, 2020
cat_2020.png

CAT Answer 2020 Key: कॉमन ऐडमिशन टेस्ट के लिए ‘रिस्पांट शीट’ और आंसर की’ जारी कर दी गई है। यह परीक्षा हाल ही में 29 नवंबर 2020 को आयोजित की गई थी। आईआईएम इंदौर द्वारा कैट परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर ‘आंसर की’ को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक आज सुबह 10 से एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार कैट ‘आंसर की’ 2020 पोर्टल पर देख सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवार कैट 2020 ‘आंसर की’ 11 दिसंबर की शाम 5 बजे तक डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर
संस्थान द्वारा परीक्षा पोर्टल पर जारी अपडेट के मुताबिक आईआईएम इंदौर द्वारा जारी की गई ‘आंसर की’ 2020 को लेकर यदि किसी उम्मीदवार को आपत्ति होती है तो वे परीक्षा पोर्टल पर ही उपलब्ध कराये गए ऑनलाइन पेज के माध्यम से सबमिट कर सकते हैं।

बता दें कि देश भर के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की गयी थी। परीक्षा के लिए कुल 2.7 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।

How To Check CAT Answer Key 2020
कॉमन ऐडमिशन टेस्ट में सम्मिलित हुए उम्मीदवार कैट 2020 ‘रिस्पांट शीट’ और ऑफिशियल ‘आंसर की’ ऑफिशियल परीक्षा पोर्टल पर चेक कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करने के बाद उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण, जैसे – रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि भरने होंगे। लॉगिन के बाद उम्मीदवार ‘आंसर की’ देख पाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को यदि किसी प्रश्न के जारी ‘आंसर की’ के लिए आपत्ति होगी तो उसी प्रश्न के साथ दिये गये लिंक पर क्लिक करकें ऑब्जेक्शन सबमिट कर पाएंगे।

Published on:
08 Dec 2020 11:16 am