शिक्षा

RSMSSB Result 2020: एनटीटी और लाइब्रेरियन ग्रेड-3rd भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

RSMSSB NTT Final Result 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती परीक्षा, 2018 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

2 min read
Nov 11, 2020

RSMSSB NTT Final Result 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती परीक्षा, 2018 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची उनके रोल नंबर के अनुसार जारी की गई है। इसके साथ ही, फाइनल कटऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं। Librarian 2018 : List of Selected Candidates for Document Verification भी जारी कर दी गई है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम नतीजे जारी किए हैं। भर्ती अधिसूचना 21 अगस्त, 2018 को जारी की गई थी। लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 1350 रिक्त पदों के लिए 24 फरवरी, 2019 को किया गया था। लिखित परीक्षा के परिणाम 31 जुलाई, 2020 को जारी किए गए थे। रिक्त पदों के डेढ़ गुणा उम्मीदवारों को पात्रता जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल घोषित किया गया था। पात्रता की जांच और डाक्यूमेंट्स का सत्यापन विभाग द्वारा किया गया था। बता दें कि पात्रता जांच में अनुपस्थित रहे उम्मीदवारों को दोबारा एक मौका दिया गया था। अब इनमें योग्य पाए जाने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

How To Check RSMSSB NTT Final Result 2020
नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) भर्ती का अंतिम परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर उपलब्ध Results सेक्शन में जाएं। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां एनटीटी 2018: फाइनल रिकमेन्डेशन ऑफ ऑफ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां परिणाम से संबंधित विज्ञप्ति दी हुई है। जिसके नीचे केटेगरी के अनुसार कटऑफ मार्क्स और अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

Published on:
11 Nov 2020 04:29 pm
Also Read
View All