शिक्षा

HP TET admit card 2020 जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

HP TET admit card 2020: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन...

less than 1 minute read
Aug 22, 2020
HP Tet Admit card 2020

HP TET admit card 2020: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर आज सभी पेपर्स की परीक्षा के लिए ए़डमिट कार्ड जारी किए हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस खबर में दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, एचपी टेट 2020 का आयोजन 25 अगस्त 2020 से लेकर 28 अगस्त 2020 तक किया जाएगा।

HP TET admit card 2020: कैसे करें डाउनलोड
एचपीबोस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ऊपर दिए गए CET/vcancies टैब के जरिए TET June 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

एचपी टीईटी जून 2020 (HP TET June 2020) का पेज खुलेगा। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

Published on:
22 Aug 2020 02:38 pm
Also Read
View All