शिक्षा

JAC Jharkhand Board Class 10th Admit Card 2021 जारी, झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board Class 10th Admit Card 2021: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए...

less than 1 minute read
Mar 30, 2021
10वीं-12वीं स्टूडेंट्स को पास होने के लिए मिलेंगे 9 मौके, बोर्ड ने जारी किया ये नया गाइडलाइन

JAC Jharkhand Board Class 10th Admit Card 2021: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं। इस वर्ष सत्र 2021 के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 4 मई से 21 मई के तक किया जाएगा। रेगुलर स्टूडेंट को एडमिट कार्ड अपने विद्यालय से प्राप्त करने होंगे। इसके लिए विद्यालय स्तर पर उपलब्ध कराए गए लॉगिन से प्रिंट लिए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड का डाइरेक्ट लिंक पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है।

JAC Class 10th Board Exam 2021
दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई 2021 से शुरू होंगी और 21 मई 2021 को समाप्त हो जाएंगी। परीक्षाएं एक ही पारी में 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। दसवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों की कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए जरुरी दिशा निर्देश अवश्य पढ़ें।

How To Download JAC Class 10th Admit Card 2021
दसवीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी या शाला प्रधान सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए Jharkhand Board Class 10 Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में आवेदन संख्या सहित मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर देवें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही JAC Class 10th Admit Card 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
30 Mar 2021 12:40 pm
Also Read
View All