शिक्षा

HPTET Admit Card 2021: एचपीटीईटी का जल्द जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, यहां से कर पाएंगे डाउनलोड

  HPTET Admit Card 2021: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (HPTET 2021) का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई 2021 के बीच कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न केंद्रों का निर्धारण किया गया है।

less than 1 minute read
कर्मचारी चयन बोर्ड चार साल में पूरी नहीं करा सका फार्मासिस्ट भर्ती

HPTET Admit Card 2021: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। एचपीटीईटी के लिए बहुत जल्द एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के तत्काल बाद उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें HPTET एडमिट कार्ड डाउनलोड

एचपीटीईटी का एडमिट कार्ड डाउनलोन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जान पड़ेगा। होम पेज पर HPTET Admit Card 2021 का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा। यहां पर उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी भरनी होगी। जानकारी सबमिट करते ही, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट कॉपी अपने पास आगे लिए रख लें।

9 जुलाई से 12 जुलाई 2021 के बीच होगी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (HPTET 2021) का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई 2021 के बीच कराया जाएगा। इसके लिए विभिन्न केंद्रों का निर्धारण किया गया है। बता दें कि लिए HPTET के लिए लीट फीस के साथ 21 जून तक आवेदन किया गया था। पहले 18 जून ही आवेदन के लिए आखिरी तारीख थी। इसे आगे बढ़ाकर 21 जून किया गया था। फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 24 जून तक का समय दिया गया था।

Web Title: HPTET Admit Card 2021 Released Soon

Updated on:
05 Jul 2021 09:33 pm
Published on:
05 Jul 2021 09:11 pm
Also Read
View All