शिक्षा

IBPS Calendar 2025: PO और Clerk सहित तमाम भर्ती परीक्षा 2025 का कैलेंडर जारी, देखें पूरी डिटेल

IBPS Calendar 2025: जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार आरआरबी परीक्षाएं ऑफिसर स्केल-I...
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2025, 2:00 PM IST
IBPS Calendar 2025
IBPS Calendar 2025

IBPS Calendar: Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने वर्ष 2025 के लिए संभावित परीक्षा कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में आरआरबी और पीएसबी की विभिन्न भर्तियों जैसे क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं की संभावित तारीखों का ब्योरा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS Calendar 2025: इन तारीखों पर होगी परीक्षा


जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार आरआरबी परीक्षाएं ऑफिसर स्केल-I (प्रारंभिक परीक्षा) 27 जुलाई, 2 अगस्त और 3 अगस्त 2025 , ऑफिस असिस्टेंट (प्रारंभिक परीक्षा) 30 अगस्त, 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025, मुख्य परीक्षा ऑफिसर स्केल-I, II, III: 13 सितंबर 2025 को हो सकती है। इसके साथ ही ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

IBPS Calendar 2025: आईबीपीएस पीओ परीक्षा


आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर 2025 को होगी तो वहीं मुख्य परीक्षा 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 और मुख्य परीक्षा 4 जनवरी 2026 को होगी। आईबीपीएस ग्राहक सेवा सहयोगी प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 और मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को होगी।

IBPS Calendar: ऐसे देख सकते हैं पूरा शेड्यूल

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध IBPS कैलेंडर लिंक पर क्लिक करना होगा।


इसके बाद एक नई विंडो में संभावित कैलेंडर खुलकर सामने आ जाएगा।


डाउनलोड और प्रिंट के ऑप्शन से शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS: संभावित तारीख में हो सकता है बदलाव


यह संभावित तारीखें हैं और आगे किसी भी बदलाव की स्थिति में, IBPS की ओर से जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवार जा सकते हैं।

Updated on:
15 Jan 2025, 2:00 PM IST
Published on: