
IBPS PO Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XV) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस बार कुल 5208 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2025 से 21 जुलाई 2025 तक IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा
अंग्रेजी भाषा 30 प्रश्न – 30 अंक – 20 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न – 35 अंक – 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी: 35 प्रश्न – 35 अंक – 20 मिनट
कुल: 100 प्रश्न – 100 अंक – 60 मिनट
मुख्य परीक्षा (Mains)
रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड: 40 प्रश्न – 60 अंक – 50 मिनट
जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस**: 35 प्रश्न – 50 अंक – 25 मिनट
अंग्रेजी भाषा: 35 प्रश्न – 40 अंक – 40 मिनट
डाटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन: 35 प्रश्न – 50 अंक – 45 मिनट
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (निबंध और पत्र लेखन): 2 प्रश्न – 25 अंक – 30 मिनट
कुल: 225 अंक
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
इंटरव्यू
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
जन्मतिथि 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी
ओबीसी – 3 वर्ष
एससी/एसटी – 5 वर्ष
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित बैंकों में नियुक्ति की जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
कैनरा बैंक
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
इंडियन बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
पंजाब नेशनल बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक
यूको बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
सैलरी
प्रारंभिक वेतन ₹48,480/-
अधिकतम वेतन ₹85,920/- (अनुभव और प्रमोशन के आधार पर)
इसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850/-
एससी / एसटी / दिव्यांग: ₹175/-
भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।
आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025
प्री एग्जाम ट्रेनिंग: अगस्त 2025
प्रारंभिक परीक्षा: 17, 23, 24 अगस्त 2025
प्रीलिम्स परिणाम: सितंबर 2025
मुख्य परीक्षा: अक्टूबर 2025
मेन्स रिजल्ट: नवंबर-दिसंबर 2025
इंटरव्यू: दिसंबर-जनवरी 2026
फाइनल अलॉटमेंट: जनवरी-फरवरी 2026