National Testing Agency (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 की परीक्षा मई-जून महीने में आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जून में इसकी प्रोविजनल आंसर की भी जारी की गई। अब फाइनल आंसर की के साथ-साथ परीक्षा परिणाम जल्द ही आधिकारिक पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जारी होने की संभावना है। NTA द्वारा जारी परिणाम में विषयवार टॉपर्स, उनको मिले अंक और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।