शिक्षा

ICAI CA Final Result 2025 हुआ जारी, Rajan Kabra ने किया टॉप, सीधे इस लिंक से चेक करें परिणाम

ICAI CA Final Result: परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपने स्कोर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

less than 1 minute read
Jul 06, 2025
ICAI CA Final Result 2025 (Image-Freepik)

ICAI CA Final Result: Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) ने आज, 6 जुलाई 2025 को सीए मई 2025 सत्र के फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अपने स्कोर संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। साथ ही नीचे दिए गए सीधे लिंक से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

ऐसे चेक करें ICAI CA Final Result 2025

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले icai.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध "CA May 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और सेव किया जा सकता है।

ICAI CA Final May 2025: टॉपर्स की सूची

राजन काबरा(मुंबई) ने 600 में से 516 अंक अर्जित कर 86% स्कोर के साथ टॉप स्थान हासिल किया है।
निष्ठा बोथरा ने 503 अंक (83.83%) प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया।
मानव राकेश शाह ने 493 अंक (82.17%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

ICAI CA Intermediate May 2025: टॉपर्स

दिशा आशीष गोखरू ने 600 में से 513 अंक (85.5%) के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
देवीदन यश संदीप 503 अंक (83.83%) के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
यामिश जैन और निलय डांगी दोनों ने 502 अंक (83.67%) अर्जित कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ICAI CA Foundation May 2025: टॉपर्स

वृंदा अग्रवाल ने 400 में से 362 अंक (90.5%) पाकर पहला स्थान हासिल किया।
यदनेश राजेश नारकर ने 359 अंक (89.5%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शार्दुल शेखर विचारे 358 अंक (89.5%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Also Read
View All

अगली खबर