शिक्षा

ICSE 10th board result : सोमवार दोपहर ३ बजे आएगा रिजल्ट

आईसीएसई 10th बोर्ड (ICSE 10th board result) का रिजल्ट सोमवार 14 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2018, 12:36 PM IST
results
results

आईसीएसई 10th बोर्ड (ICSE 10th board result) का रिजल्ट सोमवार 14 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। करीब १.८ लाख स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा १२वीं का रिजल्ट (ISC 12th result) भी इसी दिन जारी किया जाएगा। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) की १०वीं क्लास की परीक्षा २६ फरवरी से २८ मार्च के बीच आयोजित की गई थी।

इस साल सीआईएससीई बोर्ड के तहत आईसीएसई की १०वीं और १२वीं की परीक्षा में कुल २६६०११ स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें से १०वीं क्लास के १८४२५३ स्टूडेंट्स थे। इस साल सीआईएससीई ने आईसीएसई क्लास १० और आईएससी क्लास १२ के लिए पासिंग मार्क्स कम कर दिए हैं। १०वीं क्लास में अब पास होने के लिए ४० प्रतिशत नहीं बल्कि ३५ प्रतिशत अंक चाहिए होंगे।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अगर आपको भी अपना १०वीं और १२वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है तो आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - www.cisce.org पर देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको क्लास १० रिजल्ट २०१८ का एक लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर मांगी गईं अपनी तमाम डिटेल्स डालें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट ले लें, यह आपको आगे की प्रकिया में काम आएगा।

Published on: