बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने यह स्पष्ट किया है कि बिहार १०वीं व १२वीं बोर्ड का रिजल्ट १५ मई से पहले नहीं आएगा। इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट १४ या १५ मई को घोषित हो सकता है। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि १०वीं व १२वीं क्लास का रिजल्ट २० मई के बाद ही घोषित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड की तरफ से यह कोशिश जारी है कि २० मई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाए, फिर भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट २० से २५ मई के बीच में ही जारी होगा।