11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी बोर्ड रिजल्ट – अब ४८ घंटे से भी कम रह गया है समय

- मण्डल ने जिले से तलब की विद्यार्थियों की पूर्ण जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Sunil Vandewar

•

Updated: 12 May 2018, 10:55 AM IST

MP BOARD 10th and 12th RESULT

सिवनी. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाइस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का रिजल्ट १४ मई को घोषित होना है। इसके लिए अब ४८ घंटे से भी कम समय शेष रह गया है। सोमवार को सुबह 10:30 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस बार हाइस्कूल और हायर सेकेण्डरी का रिजल्ट एक साथ जारी करने की तैयारी है।

रिजल्ट जारी करने को लेकर मण्डल ने डीइओ से विद्यार्थियों की पूर्ण जानकारी मांगी है, ताकि रिजल्ट आते ही मेरिट के विद्यार्थियों का सम्मान और लैपटॉप योजना के पात्र विद्यार्थियों को लाभांवित किया जा सके। मुख्यमंत्री निवास पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मान भी करेंगे। बोर्ड के परिणाम का परीक्षार्थी और अभिभावक भी इंतजार कर रहे हैं।
इस वर्ष सरकार ने ऐलान किया है कि कक्षा १२वीं ७० प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की फीस सरकार भरेगी। हालांकि लेपटॉप योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लैपटॉप वितरण के सम्बंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने पूर्व में ही आदेश जारी किया है कि मुख्यमंत्री की प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण योजना के तहत एमपी बोर्ड से १२वीं में सामान्य वर्ग के विद्यार्थी को ८५ प्रतिशत या उससे अधिक एवं शेष सभी वर्गों में ७५ प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए २५ हजार रुपए दिए जाएंगे।
विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम भी इस वर्ष परिणाम आने के उपरांत शीघ्र किया जाना है। इसी उद्देश्य से आयुक्त ने विद्यार्थियों की सूची बनाने, मोबाइल नंबर, बैंक खाते, माता-पिता का नाम एकत्र करने के आदेश डीइओ को दिए हैं। इसके तहत डीइओ कार्यालय से आवश्यक जानकारी सम्बंधित स्कूलों से जुटाई जा रही है।
परिणाम की चिंता से मुक्त रहने होगा प्रेरणा संवाद -
परीक्षा के पहले और परिणाम आने के बाद तनाव में आए छात्र-छात्राओं को अप्रिय कदम उठाने से रोकने और समझाइश देने के लिए सरकार प्रेरणा संवाद कर रही है। इसके लिए सरकारी हाइस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके लिए बाल संरक्षण आयोग की ओर से प्राप्त पत्र के बाद शिक्षा विभाग भी गंभीरता से अमल में लाने सम्बंधित स्कूलों को निर्देशित कर रहा है।
इनका कहना है -
इस वर्ष सम्भवत: हाइस्कूल व हायर सेकेण्डरी के परिणाम एक ही दिन घोषित किए जाएं। मण्डल के निर्देश पर हायर सेकेण्डरी के परीक्षार्थियों की अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि मेरिट लिस्ट आते ही योजना अनुसार पात्र परीक्षार्थियों को शीघ्रता से सम्मान एवं लैपटॉप की राशि प्रदान की जा सकेे।
एसपी लाल, डीइओ सिवनी